जालंधर के चिक-चिक चौक में बवाल: झगड़े के बाद एक्टिवा को लगाई आग, पुलिस जांच में जुटी

voice punjabtime
1 Min Read

 

जालंधर। शहर के चिक-चिक चौक में उस समय हड़कंप मच गया जब आपसी लड़ाई-झगड़े के बाद एक एक्टिवा को आग के हवाले कर दिया गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लेते हुए जांच शुरू कर दी। साथ ही जले हुए वाहन को सड़क से हटवाकर ट्रैफिक व्यवस्था को सामान्य किया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *