राज्य की प्रमुख शिक्षण संस्था आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी में कार्यरत डा.प्रीती पटेल का डिजाइन पेटेंट भारत सरकार के द्वारा मंजूर किया गया। यह डिजाइन पेटेंट डिवाइस फार हैवी मेटल डिटेक्शन के लिए बनाया गया है। यह डिटेक्शन महिला काइड ग्रीन पर बेस्ड है जिसके द्वारा खाद्य पदार्थों में हैवी मेटल की उपस्थिति को आसानी एवं बहुत कम लागत पर आकलन किया जा सकता है। इस डिवाइस को बनाने के लिए विद्यार्थी नेहा सिंह, सुप्रिया दास, कुलदीप भरमन एवं प्रो.डा. बालक दास कुर्मी ने डा.प्रीती पटेल के साथ मिलकर इस डिवाइस को बनाया।संस्था के डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता ने बताया कि आने वाले समय में यह डिवाइस बहुत ही उपयोगी साबित होगा। इस मौके पर संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, सचिव इंजी. जनेश गर्ग, डा.मुस्कान गर्ग, डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता, आई.एस.एफ.सी.पी.आर. के प्रिंसिपल डा. आर.के.नारंग, डीन एग्जामीनेशन इंजी. जसप्रीत इन्द्र सिंह, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डा.जी.एस.शर्मा ने डा. प्रीती पटेल व उनकी टीम को डिजाइन पेटेंट के भारत सरकार द्वारा मंजूरी मिलने पर शुभकामनाएं दी।

