मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान व पंजाब सरकार के प्रयासों से आज मोगा जिले के गांव दौलतपुरा नींवा में नौजवानों के लिए 46 लाख रुपए की लागत से तैयार हुए नए खेल मैदान का उद्घाटन मोगा हलके की विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा द्वारा अपने कर कमलों से किया गया। इस मौके पर गांव के सरपंच सुखविंदर सिंह व समूह ग्राम पंचायत ने हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा का गांव पहुंचने पर सिरोपा देकर उनका खेल मैदान का शुभारंभ करने पर धन्यवाद किया। इस मौके पर हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि यह खेल मैदान नौजवानों को खेलों की ओर प्रेरित करने के साथ-साथ उनकी सेहत व ताकत को और मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब के गांवों के विकास के लिए पंजाब सरकार हमेशा प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि गांव में ही जस्सा सिंह रामगढ़िया की यादगार में मूर्ति का उद्घाटन किया गया। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य मोगा क्षेत्र के युवाओं को और खेल सुविधाएं प्रदान करना और उन्हें खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि इस तरह के खेल मैदान युवाओं को नशों जैसी बुराईयों से दूर रखने और उनकी प्रतिभा को निखारने में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि इस खेल मैदान में बालीबाल फैनसिंग, चेनलिंक फैनसिंग, मेन गेट समेत विकेट गेट, बोरवेल समेत सबमर्सिबल पंप, शौचालय, हाईडरैंट व डलिवरी पाइप, आर.सी.सी.बैंच, फुट लाइट, हाईमास्ट लाइट, साइन बोर्ड, चिल्ड्रन प्ले एरिया समेत झूले, फुटबाल पोल समेत नेट, बालीबाल पोल समेत नेट जैसी सुविधाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह खेल मैदान करीब एक एकड़ में बना है। इस मौके पर गांव निवासियों ने पंजाब सरकार व हलका विधायक डा.अमनदीप कौर अरोड़ा का इस पहल को लेकर धन्यवाद करते हुए भारी उत्साह पाया गया।

