मोगा में दो चचेरे भाइयों का अपहरण, पूरी रात बनाई बंधक; मारपीट, लूटपाट और कुकर्म का आरोप मोगा में दो चचेरे भाइयों का कार सवार युवकों ने अपहरण कर लिया। आरोप है कि आरोपियों ने दोनों को पूरी रात गाड़ी में घुमाते हुए मारपीट की और बाद में एक कोठी में ले जाकर उनके साथ बर्बरता की। मिली जानकारी के अनुसार थाना सिटी साउथ क्षेत्र निवासी 42 वर्षीय आकाशदीप, जो कि सोने के जेवर बनाने का काम करता है, ने बताया कि 5 मई की रात करीब 9 बजे वह अपने चचेरे भाई दलजीत सिंह के साथ अकालसर रोड फाटक के पास एक ढाबे से स्कूटी पर खाना लेने जा रहे थे। इसी दौरान एक वरना कार में सवार युवकों ने उन्हें जबरन गाड़ी में बैठाकर अगवा कर लिया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी उन्हें पूरी रात गाड़ी में घुमाते रहे और लगातार मारपीट करते रहे। बाद में कच्चा दशहरा रोड स्थित एक कोठी में ले जाकर करीब 10 युवकों ने उनके साथ मारपीट की, कपड़े उतरवाकर वीडियो बनाई और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि चार युवकों ने उसके साथ कुकर्म किया। सुबह करीब 7 बजे आरोपी दोनों भाइयों को फोकल प्वाइंट इलाके में छोड़कर फरार हो गए। जाते समय हमलावर उनकी स्कूटी, मोबाइल फोन, करीब 45 हजार रुपये नकद और सोने की चेन भी लूट ले गए। घायल अवस्था में दोनों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका मेडिकल परीक्षण किया गया है। अस्पताल प्रशासन द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

voice punjabtime
2 Min Read

 

 

 

मोगा में दो चचेरे भाइयों का कार सवार युवकों ने अपहरण कर लिया। आरोप है कि आरोपियों ने दोनों को पूरी रात गाड़ी में घुमाते हुए मारपीट की और बाद में एक कोठी में ले जाकर उनके साथ बर्बरता की। मिली जानकारी के अनुसार थाना सिटी साउथ क्षेत्र निवासी 42 वर्षीय आकाशदीप, जो कि सोने के जेवर बनाने का काम करता है, ने बताया कि 5 मई की रात करीब 9 बजे वह अपने चचेरे भाई दलजीत सिंह के साथ अकालसर रोड फाटक के पास एक ढाबे से स्कूटी पर खाना लेने जा रहे थे। इसी दौरान एक वरना कार में सवार युवकों ने उन्हें जबरन गाड़ी में बैठाकर अगवा कर लिया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी उन्हें पूरी रात गाड़ी में घुमाते रहे और लगातार मारपीट करते रहे। बाद में कच्चा दशहरा रोड स्थित एक कोठी में ले जाकर करीब 10 युवकों ने उनके साथ मारपीट की, कपड़े उतरवाकर वीडियो बनाई और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि चार युवकों ने उसके साथ कुकर्म किया। सुबह करीब 7 बजे आरोपी दोनों भाइयों को फोकल प्वाइंट इलाके में छोड़कर फरार हो गए। जाते समय हमलावर उनकी स्कूटी, मोबाइल फोन, करीब 45 हजार रुपये नकद और सोने की चेन भी लूट ले गए।

घायल अवस्था में दोनों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका मेडिकल परीक्षण किया गया है। अस्पताल प्रशासन द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही

है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *