मां केवल एक शब्द नहीं, बल्कि प्रेम, त्याग, संस्कार और शक्ति का सबसे सुंदर रूप है। एक मां ही बच्चे की पहली गुरु, सबसे बड़ी प्रेरणा और जीवन की सच्ची मार्गदर्शक होती है। उक्त विचार अनमोल वेलफेयर क्लब की महिला विंग की अध्यक्ष मंजू अरोड़ा ने अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस के अवसर पर प्रकट किए। उन्होंने कहा कि हम सभी माताओं को नमन करते हैं, जिन्होंने अपने अथक प्रेम, धैर्य और समर्पण से परिवार और समाज को मजबूत बनाया है। मां का स्नेह जीवन की हर कठिनाई को आसान बना देता है और उनके आशीर्वाद से ही सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है। यह दिन हमें अपनी माताओं के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और प्रेम व्यक्त करने का अवसर देता है। आइए, हम संकल्प लें कि हम अपनी माताओं का आदर करेंगे, उनके सपनों और भावनाओं का सम्मान करेंगे तथा उनके त्याग को सदैव याद रखेंगे।
सभी माताओं को अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

