पंजाब बोर्ड की 10वीं परीक्षा में फरीदकोट के हरलीन शर्मा ने किया टॉप

voice punjabtime
1 Min Read

 

 

फरीदकोट के जैतो स्थित सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा हरलीन शर्मा ने पंजाब बोर्ड की 10वीं परीक्षा में टॉप किया है, और उन्हें स्कूल में सम्मानित किया गया। हरलीन ने 650 में से 646 अंक हासिल किए हैं, जो 99.38% है। स्कूल के प्रिंसिपल कुसुम कालड़ा ने बताया कि इससे पहले भी स्कूल की छात्रा ने 8वीं कक्षा में पंजाब में टॉप किया था। हरलीन के पिता जसविंदर कुमार एक साधारण किसान हैं, जबकि माता रेनू बाला गृहिणी हैं हरलीन शर्मा ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर पूरे पंजाब में स्कूल और इलाके का नाम रोशन किया है। प्रिंसिपल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हरलीन की सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा है और मेहनत से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

हरलीन ने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल स्टाफ और अभिभावकों को दिया है। उनका सपना जज बनना है, और उन्होंने बताया कि यह सपना उनकी माता ने देखा है ।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *