शहर की प्रमुख शिक्षण संस्था आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी में रिसर्च एडवाइजरी बोर्ड की मीटिंग का आयोजन किया गया। डीन आर.एन.डी. डा.शमशेर सिंह ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि रब कमेटी लगातार क्वालिटी आफ रिसर्च के लिए प्रतिबद्ध है एवं निरंतरता से कार्य कर रही है। संस्था के डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि आई.एस.एफ.कालेज की रिसर्च टीम लगातार तकनीकी डाटा प्रेजेंटेशन एवं नई तकनीकी को छात्रों को सिखाने के लिए वर्कशाप, सेमिनार, प्रेजेंटेशन के साथ-साथ टेक्निकल गतिविधियां आयोजित करती रहती है, ताकि छात्रों को प्लेसमेंट एवं हायर एजुकेशन में मदद मिल सके। रिसर्च एंड एडवाइजरी कमेटी में डा.जी.एस.शर्मा डीन स्टूडेंट वेलफेयर, सभी विभाग अध्यक्ष डा.बालक दास, डा. सौरभ कोसे, डा. संत कुमार वर्मा, डा. वेदपाल सिंह, डा.खड़ग राज एवं अन्य फैकल्टी मेंबर डा.रविराज पाल, डा. शुभम ठाकुर, डा. विवेक असाठी, डा.प्रीती पटेल, डा.नवजोत, अमित शर्मा, सत्यम खरे, किरण आदि ने भाग लिया एवं पोस्ट ग्रेजुएशन फाइनल वर्ष के छात्रों ने भाग लिया व कमेटी के द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए प्री-थीसिस प्रेजेंटेशन पर गहन चर्चा करते हुए सभी बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया।

