द लर्निंग फील्ड ग्लोबल स्कूल मोगा के विद्यार्थियों ने सी.बी.एस.ई 12वीं परीक्षा में लहराया परचम

voice punjabtime
3 Min Read

शहर की प्रमुख शिक्षण संस्था द लर्निंग फील्ड ग्लोबल स्कूल (टी.एल.एफ) मोगा के विद्यार्थियों ने सी.बी.एस.ई कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय सफलता से पूरे स्कूल परिसर में खुशी और गर्व का माहौल है। उत्कृष्ट परिणाम विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और समग्र विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दशार्ते हैं। सी.बी.एस.ई. द्वारा घोषित किए गए नतीजों के तहत कामर्स ग्रुप में पवनपुनीत कौर गिल ने 94.8 प्रतिशत अंक लेकर पहला स्थान, महकप्रीत कौर ने 94.6 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा स्थान, कामर्स में अर्चित मदान ने 93.6 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान, इशमीत कौर ने 91.2 प्रतिशत अंक लेकर चौथा, प्रिंसपाल सिंह ने 89.7 प्रतिशत अंक हासिल करके पांचवां स्थान, गौरवदीप सिंह धंजू ने 82.2 प्रतिशत अंक लेकर छठा स्थान, नवजोत सिंह, प्रतिमा ने 81.6 प्रतिशत अंक लेकर सातवां स्थान, एकनूर सिंह ने 80.4 प्रतिशत अंक लेकर आठवां स्थान हासिल किया। इसी तरह गरिमा शर्मा ने ह्यूनिटीस ग्रुप में 93.8 प्रतिशत अंक लेकर पहला स्थान, महकप्रीत कौर ने 93.4 प्रतिशात अंक लेकर दूसरा स्थान, गुरलीन कौर ने 91.6 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान, अमनजोत कौर ने 87.8 प्रतिशात अंक लेकर चौथा स्थान हासिल किया। इसी तरह साइंस ग्रुप में दिलबाग सिंह ने 93.4 प्रतिशत अंक लेकर पहला स्थान, सिमरन कौर ने 91.8 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा स्थान, खुशमनप्रीत कौर ने 89.9 प्रतिशात अंक लेकर तीसरा स्थान, तनवीर कौर संधू ने 87.4 प्रतिशत अंक लेकर चौथा स्थान, दिव्यांशी वधवा ने 87.0 प्रतिशत अंक लेकर पांचवां स्थान, उत्कृषा ने 86.4 प्रतिशत अंक लेकर छठा स्थान तथा सबरीन कौर ने 80 प्रतिशात अंक लेकर सातवां स्थान हासिल किया। इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन इंजी. जनेश गर्ग ने कहा कि स्कूल के विद्यार्थियों ने मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के बल पर शानदार अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। यह उपलब्धि विद्यालय द्वारा प्रदान की जा रही मजबूत शैक्षणिक नींव, प्रभावी शिक्षण पद्धति तथा संचार कौशल एवं व्यक्तित्व विकास पर दिए जा रहे विशेष ध्यान का परिणाम है। इस गौरवपूर्ण अवसर पर स्कूल के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, चेयरमैन इंजी. जनेश गर्ग, डायरेक्टर डॉ. मुस्कान गर्ग तथा प्रिंसिपल नीतू दांडी ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने शिक्षकों के समर्पण, निरंतर मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की सफलता में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। साथ ही अभिभावकों को भी बच्चों की शैक्षणिक यात्रा में सहयोगी भागीदार बताया। स्कूल प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया कि विद्यार्थी भविष्य में भी विद्यालय के मूल्यों को कायम रखते हुए नई उपलब्धियां हासिल करेंगे और संस्थान का नाम रोशन करेंगे। सीबीएसई 12वीं के इस उत्कृष्ट परिणाम ने एक बार फिर लर्निंग फील्ड ग्लोबल स्कूल, मोगा को क्षेत्र के अग्रणी शिक्षण संस्थानों में स्थापित किया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *