मोगा जिले के गांव चुपकीती में विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार : विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा

voice punjabtime
1 Min Read

मोगा जिले के गांव चुपकीती में विकास कार्यों को नई रफ्तार के तहत 1 करोड़ 75 लाख 50 हजार रुपए की लागत से विकास कार्यों का शुभारंभ हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा द्वारा किया गया। इस मौके पर विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि गांव चुपकीती में लोगों की लंबे समय से चल रही मांगों को पूरा करते हुए एक करोड़ 57 लाख रुपए नहरी पानी के खाले के लिए, तीन लाख रुपए स्कूल में इंटरलाकिंग टाइल्स, 13 लाख रुपए गलियों में इंटरलाकिंग टाइल्स तथा 2 लाख 50 हजार रुपए नए बस स्टैंड तथा गेट के लिए (कुल 1 करोड़ 75 लाख 50 हजार रुपए) की लागत से विकास कार्यों की शुरूआत करवाई गई है। उन्होंने कहा कि गांवों के सर्वपक्षीय विकास के लिए वह प्रयासरत है तथा हर वर्ग की भलाई के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इस मौके पर चेयरमैन हरप्रीत कौर, सरपंच मंजीत सिंह, जगदीप सिंह, समूह ग्राम पंचायत के सदस्य मौजूद थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *