द लर्निंग फील्ड ए ग्लोबल स्कूल में में तीन दिवसीय भव्य बुक फेयर का शुभारंभ

voice punjabtime
2 Min Read

श्हर की प्रमुख शिक्षण संस्था द लर्निंग फील्ड ए ग्लोबल स्कूल (टी.एल.एफ) की मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, चेयरमैन इंजी. जनेश गर्ग व डायरेक्टर डा.मुस्कान गर्ग के दिशा-निर्देशों पर आज स्कूल में विद्यार्थियों में पढ़ने की आदत विकसित करने और पुस्तकों के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से स्कूल लाइब्रेरी में तीन दिवसीय बुक फेयर 2026 का आयोजन किया गयाा। यह बुक फेयर कक्षा पहली से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहा। इस बुक फेयर का शुभारंभ स्कूल की मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, चेयरमैन इंजी. जनेश गर्ग व डायरेक्टर डा.मुस्कान गर्ग ने रीबन काटकर किया। चेयरमैन इंजी. जनेश गर्ग ने कहा कि इस बुक फेयर में देश-विदेश के प्रतिष्ठित प्रकाशकों की 1000 से अधिक पुस्तकें प्रदर्शित की जाएंगी। इनमें फिक्शन, नॉन-फिक्शन, रेफरेंस बुक्स, विश्वकोश तथा एक्टिविटी आधारित शिक्षण सामग्री शामिल होगी। उन्होंने कहा कि अभिभावकों के लिए विशेष पैरेंट्स प्रीव्यू के मद्देनजर पैरेंट-टीचर मीटिंग के दौरान यह बुक फेयर को आयोजित किया गया है, ताकि वे अपने बच्चों के साथ पुस्तकों का चयन कर सकें। उन्होंने कहा कि पुस्तकें सबसे शांत मित्र और सबसे धैर्यवान शिक्षक होती हैं। इस बुक फेयर के माध्यम से हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों में मजबूत पठन संस्कृति विकसित करना है, ताकि वे भविष्य के सशक्त नागरिक बन सकें। इस मौके पर डायरेक्टर डा.मुस्कान गर्ग ने कहा कि पढ़ना ज्ञान के अनगिनत द्वार खोलता है। हम अभिभावकों को इस ज्ञान उत्सव में शामिल होने और अपने बच्चों के साथ एक पुस्तक चुनने के लिए आमंत्रित करते हैं। स्कूल प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों के लिए कक्षा-वार विजिट शेड्यूल भी जारी किया गया है। प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए बुक फेयर में विशेष रूप से स्टोरी टेलिंग कॉर्नर और बुकमार्क मेकिंग गतिविधियां भी आयोजित की गई, जिससे बच्चों में रचनात्मकता और पढ़ने के प्रति उत्साह को बढ़ावा मिलेगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *