आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी एंड रिसर्च में मोटिवेशन व्याख्यान का आयोजन

voice punjabtime
2 Min Read

आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी एंड रिसर्च में साइंस आफ इसप्रिचुलिटी के द्वारा फेसिंग लाइफ चेलेजिंज थ्रू मेडिटेशन पर मोटिवेशनल व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस मौके पर आई.एस.एफ.सी.पी.आप. के प्रिंसिपल डा. आर.के.नारंग व वाइस प्रिंसिपल डा. शम्मी जिंदल ने साइंस आफ इसप्रिचुलिटी की मैंटर डा.नीतू अरनेजा का स्वागत किया। इस दौरान साइंस आफ इसप्रिचुलिटी की मैंटर डा.नीतू अरनेजा ने अपने व्याख्यान में बहुत ही सरल ढंग से बताया कि जीवन में बहुत सारे बदलाव होते हैं, जिनको मेडिटेशन के द्वारा पूर्ण रूप से ठीक किया जा सकता है। जीवन में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण मानसिक स्थिति होती है, अगर निरंतर उस पर कार्य किया जाए तो इस पर सफलता आसानी से हासिल की जा सकती है। बहुत ही तकनीकी रूप से मेडिटेशन की प्रेक्टिस को करवाया गया। साइंस आफ इंसप्रिचुलिटी देश के युवाओं को जागरूक करने के साथ इसको लगातार करने से जीवन में प्रसन्नता आती है। अंत में वाइस प्रिंसिपल डा. शम्मी जिंदल ने मैंटर डा.नीतू अरनेजा का धन्यवाद किया। कोआडिनेटर कुमारी काजल ने मंच का संचालन बहुत ही बढ़िया ढंग से किया। इस मौके पर संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, सचिव इंजी. जनेश गर्ग, डा.मुस्कान गर्ग, डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता, प्रिंसिपल डा. आर.के.नारंग, वाइस प्रिंसिपल डा. शम्मी जिंदल ने मोटिवेशनल व्याख्यान के सफल आयोजन की शुभकामनाएं देते कहा कि इस प्रकार के व्याख्यान संस्था द्वारा निरंतर जारी रहेंगे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *