: मोगा नगर निगम के चुनावों में भाजपा के उम्मीदवार भारी बहुमत से विजयी होकर अपना मेयर बनाएंगे तथा नगर निगम में चल रहे भ्रष्टाचार को बंद करके विकास कार्यों की क्वालिटी को प्राथमिकता देंगे। उक्त विचार भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डा.सीमांत गर्ग ने वार्ड नंबर-38 से रेणु मंगला धर्मपत्नी सोनी मंगला, वार्ड नंबर-19, वार्ड नंबर-20 कविता अरोड़ा पत्नी सोनू अरोड़ा, वार्ड नंबर-21, वार्ड नंबर-23, वार्ड नंबर-41, वार्ड नंबर-37, वार्ड नंबर-07, वार्ड नंबर-14, वार्ड नंबर-21 आदि में भाजपा के उम्मीदवार के हक में डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार करके कमल के फूल के निशान पर मोहर लगाने की अपील करने के दौरान प्रकट किए। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष व कोआडीनटेर राकेश शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शर्मा, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर अनिल बांसल, मंडल अध्यक्ष बाघापुराना दीपक तलवाड़, वार्ड नंबर-20 से उम्मीदवार सोनू अरोड़ा की पत्नी कविता अरोड़ा, नानक चोपड़ा, शिव टंडन, डा. संजीव मित्तल, वार्ड नंबर-21 से उम्मीदवार विक्की सितारा, मुकेश शर्मा, भजन लाल सितारा, संजीव अग्रवाल, भाजपा के उपाध्यक्ष राहुल गर्ग, वार्ड नंबर-38 की उम्मीदवार रेणु बाला, उपाध्यक्ष सोनी मंगला, आई.टी. सैल के इंचार्ज मुकेश शर्मा, आफिस इंचार्ज जतिंदर चड्ढा, कमल घारू, सुकेश सूद, मंडल अध्यक्ष उमाकांत, मंडल अध्यक्ष भूपिंदर हैप्पी, मंडल अध्यक्ष अमित गुप्ता, शशिकांत पांडे, सुशील कुमार, नीतू गुप्ता, भूपिंदर कुमार, विजय मिश्रा, संजीव अग्रवाल के अलावा काफी संख्या में अलग-अलग वार्डों के लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डा.सीमांत गर्ग ने अलग-अलग वार्डों में अपने संबोधन में कहा कि मोगा शहर के विकास के लिए तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की स्कीमों को लोगों तक पहुंचाने के लिए भाजपा के उम्मीदवारों को विजयी बनाना जरूरी है। क्योंकि भाजपा के उम्मीदवारों के विजयी होने से भाजपा का मेयर बन सकेगा तथा मोगा शहर के लोगों को केन्द्र से आने वाली सहायता का लाभ मिल सकेगा। आज वार्ड नंबर-20, वार्ड नंबर-21, वार्ड नंबर-38 में डा.सीमांत गर्ग के नेतृत्व में रोड शो निकाले गए, जिसमें लोगों ने भारी समर्थन दिया।

