मोगा की जालंधर कालोनी स्थित श्याम मंदिर की श्याम सेवा सोसायटी की ओर से गत दिवस नगर निगम के चुनावों में वार्ड नंबर-45 से भारत भूषण गर्ग राजू के पार्षद बनने पर उनको सिरोपा, स्मृति चिन्ह व दोशाला देकर उनका सम्मान किया गया। इस मौके पर सोसायटी के संस्थापक कमल शर्मा, चेयरमैन अजय गर्ग, अध्यक्ष विनोद कुमार पोपली, कैशियर राम प्रकाश मंगला, संजीव गर्ग टीटू, राजेश सिंगला,सुदामा पुरी, भूपेश शर्मा, कपिल कपूर, योगेश कुमार, पुलक सिंगला, पूर्व पाषर्द कमलेश रानी गर्ग, ममता पोपली, अनीता कपूर, डोली शर्मा, पूजा सिंगला आदि मौजूद थे। इस मौके पर सोसायटी के सदस्यों ने कहा कि भूषण गर्ग राजू श्याम सेवा सोसायटी के सचिव होने के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में बढ़िया सेवाएं निभा रहे है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी उनकी धर्मपत्नी कमलेश रानी गर्ग दो बार पार्षद बन चुकी हैं और समाज सेवा में हमेशा ही तत्पर रहते हैं। इस मौके पर नवनियुक्त पार्षद भूषण गर्ग राजू ने कहा कि जो उन्हें मान सम्मान श्याम सेवा सोसायटी, समाज सेवी संस्थाओं व वार्ड निवासियों द्वारा दिया गया है उसे वह कभी भूला नहीं पाएंगे। उन्होंने दिए गए सम्मान के लिए धन्य़वाद किया।

