प्रॉपर्टी विवाद से परेशान जालंधर में युवक ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की, पुलिस ने ऐन वक्त पर बचाई जान

voice punjabtime
2 Min Read

 

जालंधर। जालंधर के गुरु रविदास चौक पर उस समय हड़कंप मच गया जब कोट सदीक निवासी सोनू ने खुद पर पेट्रोल/डीजल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने सतर्कता दिखाते हुए उसे आग लगाने से पहले ही रोक लिया और बड़ा हादसा टल गया। सोनू का आरोप है कि उसने करीब 3 साल पहले जेई कॉलोनी में एक प्लॉट खरीदने के लिए रिपन ड्रीम होम नामक प्रॉपर्टी डीलर से सौदा किया था। 36 किश्तों में भुगतान तय हुआ था, जिसमें से वह 32-33 किश्तें पूरी कर चुका है और 4 लाख रुपए से अधिक की रकम जमा कर चुका है। पीड़ित का दावा है कि प्लॉट का बयाना और सभी दस्तावेज उसके नाम पर थे। लेकिन हाल ही में उसे पता चला कि प्रॉपर्टी डीलर ने कथित तौर पर बिना उसकी जानकारी के प्लॉट की रजिस्ट्री उसकी पत्नी के नाम कर दी। सोनू का आरोप है कि जब वह जवाब मांगने डीलर के दफ्तर पहुंचा तो उसके साथ बदसलूकी की गई और धक्के देकर बाहर निकाल दिया गया। गुरु रविदास चौक पर हाथ में कैन लेकर पहुंचे सोनू ने विरोध जताते हुए खुद पर डीजल डाल लिया। मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कैन छीन ली और उसे आत्मदाह करने से रोक लिया।पुलिस के अनुसार, पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच शुरू कर दी गई है। मामले को थाना भार्गव कैंप पुलिस देख रही है। फिलहाल जांच की जा रही है।

 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *