लुधियाना में तेज रफ्तार कार का कहर, नाबालिग चालक ने कई लोगों को मारी टक्कर; पूरी घटना CCTV में कैद

voice punjabtime
2 Min Read

 

लुधियाना में तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला, जहां एक कार ने सड़क पर चल रहे कई लोगों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर लगते ही लोग कई फीट दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

जानकारी के अनुसार, मनु नामक व्यक्ति ने अपनी जेन कार को नीला झंडा रोड स्थित एक कार वॉशिंग सेंटर पर धुलाई के लिए छोड़ा था। आरोप है कि कार धुलने के बाद सर्विस स्टेशन संचालक ने वाहन की चाबी वहां मौजूद कुछ नाबालिग लड़कों को दे दी और कार को साइड में लगाने के लिए कहा। बताया जा रहा है कि कार चलाने वाले लड़कों की उम्र 16 साल से भी कम थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुक्रवार देर रात चाबी मिलते ही लड़के कार लेकर सड़क पर निकल पड़े और बाजार क्षेत्र में वाहन की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटा के करीब पहुंचा दी। तेज गति के कारण चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क पर चल रहे लोगों को टक्कर मारता हुआ आगे निकल गया। हादसे में कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने तुरंत घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी में जुटी हुई है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *