गांव कामालके में पति पत्नी के विवाद में फायरिंग मामले पुलिस ने पत्नी समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

voice punjabtime
3 Min Read

 

 

मोगा जिले के गांव कमालके मंड में 21 जून को पति-पत्नी के विवाद के दौरान हुई गोलीबारी के मामले में मोगा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पत्नी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में सोना सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे मोगा के सिविल अस्पताल से फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहीं निर्मल कौर सहित कुछ अन्य परिजन मामूली रूप से घायल हुए, जिनका उपचार मोगा के सरकारी अस्पताल में चल रहा है।

मामले की जानकारी देते हुए थाना धर्मकोट के एसएचओ लक्ष्मण सिंह ने बताया कि सिविल अस्पताल मोगा से सूचना मिली थी कि दर्शन सिंह और उसका पुत्र सोना सिंह और परिवार दो अन्य मेंबर घायल अवस्था में भर्ती हैं, जिनमें सोना सिंह को गोली लगी हुई थी। पुलिस टीम ने अस्पताल पहुंचकर संता सिंह के बयान दर्ज किए, बाकी सारे मामूली चोट लगी थी । दर्शन सिंह के बयान के आधार के तहत बीएनएस तथा आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत छह नामजद और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इस मामले में सुनीता (पत्नी सोना सिंह ) राम सिंह, गुरचरण सिंह, हरदीप सिंह और चरणजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी हे। हालांकि घटना में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी अभी बाकी है। पुलिस जांच के अनुसार यह मामला पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद से जुड़ा हुआ है। सुनीता ने अपने साथ मारपीट होने की बात कहकर अपने मायके पक्ष को फोन किया था। इसके बाद उसके परिजन मौके पर पहुंचे, जहां दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और झगड़ा हुआ, जो बाद में गोलीबारी में बदल गया। पुलिस के मुताबिक घटना के समय लगभग 6 से 7 व्यक्ति मौके पर मौजूद थे। प्रारंभिक जांच में दो फायर होने की पुष्टि हुई है। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार की बरामदगी और मामले की गहन जांच की जा सके। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है ।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *