मुख्यमंत्री मावां धियां सत्कार योजना में मोगा जिले की 2,07,342 महिलाओं के खातों में आए पैसा 

voice punjabtime
2 Min Read

 

पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री मावां धियां सत्कार योजना के तहत बीते दिन मोगा जिले की 2 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में सहायता राशि पहुंच गई। मुख्यमंत्री पंजाब श्री भगवंत सिंह मान द्वारा योजना की शुरुआत किए जाने के बाद मोगा जिले की महिलाओं के खातों में कुल 40 करोड़ 37 लाख 50 हजार 200 रुपये की राशि ट्रांसफर की गई। आगे भी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जारी हे।

 

डिप्टी कमिश्नर श्री सागर सेतिया ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई यह एक महत्वपूर्ण महिला कल्याण योजना है, जिसका उद्देश्य महिलाओं की आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करना, उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना, वित्तीय निर्णयों में उनकी भागीदारी बढ़ाना तथा जरूरतमंद परिवारों को नियमित आर्थिक सहायता प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि अब तक मोगा जिले की 2 लाख 7 हजार 342 महिलाओं के बैंक खातों में 40 करोड़ 37 लाख 50 हजार 200 रुपये की राशि डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भेजी जा चुकी है।योजना के तहत अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित महिलाओं को 1,500 रुपये प्रतिमाह , जबकि अन्य सभी पात्र महिलाओं को 1,000 रुपये प्रतिमाह की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है।डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि योजना के लिए पंजीकरण सेवा केंद्रों तथा आंगनवाड़ी केंद्रों में कराया जा सकता है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *