गोल्डी ढिल्लों गैंग के दो शूटर पटियाला में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार 

voice punjabtime
1 Min Read

गोल्डी ढिल्लों गैंग के दो शूटर पटियाला में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार

पटियाला। गोल्डी ढिल्लों गैंग के दो शूटरों को ‌ आज यहां पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया।‌ यह दोनों शूटर राजपुरा में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए जा रहे थे। ‌ इससे पहले ही पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जब इन्हें घेरा डाला तो इन्होंने बचने के लिए पुलिस पर चार से पांच राउंड फायर किए ‌‌। जवाबी फायरिंग में एक आरोपी टांग में गोली लगने से घायल हो गया। ‌ पुलिस ने तुरंत एक्शन में आते हुए आरोपियों को काबू कर लिया। इनकी पहचान परमजीत सिंह और जसकरण सिंह निवासी गांव हमीरा जिला कपूरथला के तौर पर हुई है। ‌

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *