मोगा जिले के गांव कपूरे में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। गांव में हालात इतने खराब हो चुके हैं कि लगभग हर रोज कोई न कोई व्यक्ति इन कुत्तों के हमले का शिकार हो रहा है। मंगलवार को एक मजदूर जगरूप सिंह उम्र 70 साल जिन्होंने बाथरूम करने खेत में गेट तो उनपर करीब 25-30 आवारा कुत्तों ने सामने से आकर अचानक हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इससे एक दिन पहले भी एक प्रवासी मजदूर पर कुत्तों ने हमला किया था। जानकारी के अनुसार, 28 जून को भी एक मजदूर को कुत्तों ने बुरी तरह नोच-नोच कर मार डाला था, जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। पिछले एक सप्ताह में करीब 7 लोग कुत्तों के हमलों का शिकार हो चुके हैं।

