मोगा में घर के बाहर खड़ी काली स्कॉर्पियो चोरी, वारदात CCTV में कैद

voice punjabtime
1 Min Read

 

मोगा के गुरु राम दास नगर की गली नंबर 12 से एक घर के बाहर खड़ी काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी चोरी होने का मामला सामने आया है। यह पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।।सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि दो युवक मोटरसाइकिल पर आते हैं और घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी को चुरा कर मौके से फरार हो जाते हैं। जानकारी के अनुसार यह गाड़ी गुरशरण सिंह पुत्र अजमेर सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड है। गुरशरण सिंह फिलहाल विदेश में रहते हैं और यह गाड़ी उनके भाई के घर के बाहर खड़ी थी, जहां से चोरों ने इसे निशाना बनाया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *