टी.एल.एफ. स्कूल में पेपर आर्ट एवं ओरिगामी गतिविधि में किंडरगार्टन के नन्हे विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

voice punjabtime
2 Min Read

शहर की प्रमुख शिक्षण संस्था द लर्निंग फील्ड ए ग्लोबल स्कूल (टी.एल.एफ) मोगा के किंडरगार्टन विंग में स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, चेयरमैन इंजी. जनेश गर्ग व डायरेक्टर डा.मुस्कान गर्ग के दिशा-निर्देशों पर स्कूल में आयोजित पेपर आर्ट एवं ओरिगामी गतिविधि के दौरान नन्हे विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता और कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों ने रंग-बिरंगे कागजों से आकर्षक आकृतियां और कलात्मक मॉडल तैयार कर अपनी रचनात्मक सोच का परिचय दिया। इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों की फाइन मोटर स्किल्स, एकाग्रता, हाथों और आंखों के समन्वय, धैर्य तथा सृजनात्मक क्षमता का विकास हुआ। बच्चों ने उत्साहपूर्वक ओरिगामी की कला सीखते हुए कागज मोड़ने की विभिन्न तकनीकों का आनंद लिया। इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन इंजी. जनेश गर्ग, डायरेक्टर डॉ. मुस्कान गर्ग, प्रिंसिपल नीतू डांडी, डीन एकेडमिक्स रविंदर कौर तथा एच.एम. सोनिया सचदेवा ने विद्यार्थियों और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की अनुभवात्मक एवं गतिविधि-आधारित शिक्षण पद्धति बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इससे उनमें रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सीखने के प्रति उत्साह का विकास होता है। इस गतिविधि का समापन बच्चों की रंग-बिरंगी कलाकृतियों और उनके उत्साहपूर्ण मुस्कान के साथ हुआ। यह आयोजन विद्यालय की विद्यार्थियों को नवाचार एवं गतिविधि-आधारित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की प्रतिबद्धता को दशार्ता है।
फोटो-मोगा के टी.एल.एफ. स्कूल में पेपर आार्ट एवं ओरिगामी

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *