कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की अहम बैठक, श्रद्धालुओं को नहीं होने दी जाएगी कोई परेशानी : आनंद जैन

voice punjabtime
1 Min Read

आगामी कांवड़ यात्रा की तैयारियों के संबंध में बम-बम भोले डाक कावड़ संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक भारत माता मंदिर के हाल में सकी गई। इस बैठक में यात्रा के सफल संचालन, श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधाओं तथा विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस बैठक में आनंद जैन, विनीत गर्ग, रोहित शर्मा, मोहित शर्मा, अमित मित्तल, सोनू आई.टी.आई, राजेंद्र टंड, गगन, रमन कुमार, गौरव जैन, डॉ. रामगोपाल, कुश, सचिन, रूबी, रिंकू, विक्की, सहगल, सतनाम और दीपा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर बम-बम भोले डाक कावड़ संघ के सेवादार आनंद जैन, विनीत गर्ग, रोहित शर्मा, अमित मित्तल आदि सेवादारों ने कहा कि कांवड़ यात्रा को लेकर सभी आवश्यक तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई है। उन्होंने कहा कि यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग पर आने वाली संभावित समस्याओं का समय रहते समाधान किया जाएगा और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी, ताकि भोलेनाथ के भक्त अपनी यात्रा सुरक्षित, सुगम और श्रद्धापूर्वक पूरी कर सकें।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *