शहर की प्रमुख शिक्षण संस्था द लर्निंग फील्ड ए ग्लोबल स्कूल (टी.एल.एफ) मोगा के विद्यार्थियों ने 61वीं पंजाब स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप 2026 (एन.आर.शूटर्स स्मॉल बोर राइफल एवं पिस्टल स्पर्धा) में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया है। स्कूल के चार प्रतिभाशाली निशानेबाज गुरशन, अरमान, सहलजीन कौर और हसरत ढालीवाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर प्री-नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि के पीछे शूटिंग कोच सुश्री मरजीना के समर्पित मार्गदर्शन और निरंतर मेहनत का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके कुशल प्रशिक्षण और प्रेरणा से विद्यार्थियों ने राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब के श्रेष्ठ युवा निशानेबाजों में अपनी जगह बनाई। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, चेयरमैन इंजी. जनेश गर्ग, डायरेक्टर डॉ. मुस्कान गर्ग, प्रिंसिपल नीतू डांडी तथा डीन एकेडमिक्स रविंदर कौर ने सभी विजेता विद्यार्थियों और कोच मरजीना को बधाई दी। उन्होंने विश्वास जताया कि ये प्रतिभाशाली खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल, मोगा और पंजाब का नाम देशभर में रोशन करेंगे। इस मौके पर चेयरमैन इंजी. जनेश गर्ग ने कहा कि यह सफलता द लर्निंग फील्ड ए ग्लोबल स्कूल की उस प्रतिबद्धता को दशार्ती है, जिसके तहत विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्टता हासिल करने के लिए निरंतर प्रोत्साहित किया जाता है। पूरे टी.एल.एफ परिवार ने सभी खिलाड़ियों को आगामी प्री-नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

