शहर के कोटकपूरा बाईपास स्थित मंदिर लाल दुआरा में पावन दूज पर 16 जुलाई को एक शाम बावा लाल जी के नाम संकीर्तन का आयोजन सायं 5 बजे किया जाएगा। इस संबंधी जानकारी देते हुए मंदिर के चेयरमैन व मुख्य सेवादार राजेन्द्र वधवा ने बताया कि श्री गुरु महाराज श्री राम सुंदर दास जी महाराज देवाचार्य दरबार श्री ध्यानपुर धाम जी की अपार कृपा से और आज्ञा से हर महीने पावन दूज पर्व पर आई हुई संगत को प्रसाद वितरित किया जाएगा। उन्होंने सभी सेवकों को संकीर्तन में पहुंचकर बावा लाल जी का आशीवार्द प्राप्त करने को कहा। इस दौरान महि

