विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: बरनाला में 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते को-ऑपरेटिव इंस्पेक्टर गिरफ्तार

voice punjabtime
1 Min Read

 

बरनाला। पंजाब सरकार की भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो बरनाला ने को-ऑपरेटिव सोसाइटी में तैनात इंस्पेक्टर हर्ष बंसल को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

विजिलेंस इंस्पेक्टर गुरमेल सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता जंग सिंह के खिलाफ चल रही विभागीय जांच की रिपोर्ट उसके पक्ष में देने और मामला निपटाने के बदले आरोपी ने पहले 1 लाख रुपये की मांग की थी। बाद में सौदा 50 हजार रुपये में तय हुआ। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने सरकारी गवाहों की मौजूदगी में बरनाला के फरवाही बाजार में जाल बिछाया।

जैसे ही शिकायतकर्ता ने आरोपी को 50 हजार रुपये दिए, विजिलेंस टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उसे अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा।

विजिलेंस ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत की मांग करे तो तुरंत विभाग को सूचना दें।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *