मोगा रेलवे स्टेशन के पास 55 वर्षीय व्यक्ति का संदिग्ध हालात में मिला शव , पुलिस कर रही हे जाँच 

voice punjabtime
1 Min Read

 

मोगा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे पुल के निकट रेलवे ट्रैक के नजदीक शुक्रवार की सुबहे करीब 50 से 55 वर्ष आयु के एक अज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और समाज सेवा सोसायटी के स्वयंसेवकों की मदद से शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। मौके पर जांच अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि वह मोगा या आसपास के किसी गांव का निवासी हो सकता है और दिहाड़ी मजदूरी के लिए शहर आया हो।आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को मृतक की पहचान संबंधी कोई जानकारी हो तो तुरंत रेलवे पुलिस चौकी या नजदीकी थाने से संपर्क करें। वहीं, समाज सेवा सोसायटी के सहायता से शव को मोर्चरी में रखवा दिया है, ताकि परिजनों द्वारा पहचान होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *