आम आदमी पार्टी की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने वार्ड नंबर 8 में 20 लाख रुपये की लागत से बने नए ट्यूबवेल बोर का उद्घाटन करते हुए अपने संबोधन में कहा कि पंजाब सरकार का उद्देश्य शहर के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराकर लोगों की समस्याओं का स्थायी समाधान करना है। इसी सोच के तहत विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहाकि वार्ड नंबर 8 स्थित रणजीत सिंह नगर में लगभग 20 लाख रुपये की लागत से तैयार किए गए नए ट्यूबवेल बोर का उद्घाटन विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने मेयर विनीपाल कौर दौधरिया के साथ संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि नए ट्यूबवेल के चालू होने से क्षेत्र के लोगों को स्वच्छ एवं नियमित पेयजल उपलब्ध होगा तथा लंबे समय से चली आ रही पानी की समस्या का समाधान होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार लोगों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने और विकास कार्यों को तेजी से पूरा करने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि शहर के सभी वार्डों में जरूरत के अनुसार पेयजल, सीवरेज, सड़क और अन्य विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है, ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इस मौके पर मेयर विनयपाल कौर दौधरिया, सीनियर डिप्टी मेयर रिकेश बजाज, यूथ प्रधान विक्की दौधरिया तथा बड़ी संख्या में वार्ड निवासी उपस्थित रहे।

