आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी के दो विद्यार्थियों की हुई प्लेसमेंट

voice punjabtime
1 Min Read

राज्य की प्रमुख शिक्षण संस्था आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी के दो विद्यार्थियों की नौकरी हेतु प्लेसमेंट हुई। संस्था के बी.फार्म के छात्र मोहम्मद शहनबाज अती का केडला फार्मास्यूटिकल में मेडिकल रिप्रेेजेंटिव तथा एम.फार्म फार्मेसी प्रैक्टिस के छात्र प्रशांत यादव का चयन एस.पी.एम. अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर कानपुर में बतौर फार्मेसी एग्जूक्टिव के पद पर हुआ। इस संबंधी जानकारी देते हुए प्लेसमेंट आफिसर डा. अमनदीप सिंह ने बताया कि आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी के फाइनल वर्ष के छात्र एम.फार्म, बी.फार्म एवं फार्म.डी. के सभी छात्रों का चयन देश एवं विदेश की जानी मानी फार्मास्यूटिकल कंपनी, मार्केटिंग, अस्पताल एवं रिसर्च सेंटरों में हो चुका है। यहां की प्लेसमेंट सैल छात्रों के चौहमुखी विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। छात्रों के लिए ट्रेनिंग, कैंपस प्लेसमेंट व फार्मास्यूटिकल कंपनी से टाइअप के लिए कार्य किया जा रहा है। यहां से पास आउट विद्यार्थी संस्थान की छात्रों की प्लेसमेंट में अहम भूमिका निभा रही है। इस मौके पर संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, सचिव इंजी. जनेश गर्ग, डा.मुस्कान गर्ग, डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता, आई.एस.एफ.सी.पी.आर. के प्रिंसिपल डा. आर.के.नारंग एवं समूह फैकल्टी ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *