जिला पुलिस मोगा द्वारा “युद्ध नशों के विरुद्ध” और “पिंडों के पहरेदार अभियान” के तहत अभियान युद्ध स्तर पर जारी

voice punjabtime
3 Min Read

 

पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत “युद्ध नशों के विरुद्ध” अभियान के अंतर्गत जिला पुलिस मोगा द्वारा युद्ध स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही नशों के दुष्प्रभावों के संबंध में लोगों को लगातार जागरूक भी किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए जिला पुलिस प्रमुख मोगा श्री सरताज सिंह चहल ने बताया कि जिला पुलिस मोगा द्वारा “युद्ध नशों के विरुद्ध” तथा “पिंडों के पहरेदार अभियान” के तहत 11 जुलाई से 18 जुलाई तक एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कुल 37 मामले दर्ज किए गए। इस दौरान 50 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 0.389 ग्राम हेरोइन, 60 किलोग्राम भुक्की चूरा पोस्त, 1108 नशीली गोलियां तथा ₹21,700 की ड्रग मनी बरामद की गई। उन्होंने आगे बताया कि अवैध शराब का कारोबार करने वालों के विरुद्ध 3 मामले दर्ज कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 86.250 लीटर ठेका शराब, 3.750 लीटर अवैध शराब तथा 25.000 लीटर लाहन बरामद की गई। इसी अवधि के दौरान 3 घोषित अपराधियों (पी.ओ.) को भी गिरफ्तार किया गया। वहीं लूट, छीना-झपटी और चोरी के 6 आरोपियों को काबू कर उनके कब्जे से 1 मोबाइल फोन, 2 मोटरसाइकिल तथा 1 स्कॉर्पियो वाहन बरामद किया गया। एसएसपी ने आम जनता से नशा विरोधी अभियान में सक्रिय सहयोग देने की अपील की। उन्होंने बताया कि नशों के दुष्प्रभावों के संबंध में पंचायतों, स्पोर्ट्स क्लबों और गणमान्य व्यक्तियों के साथ लगातार बैठकें आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न राजपत्रित अधिकारियों एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गांवों और शहरों में आम जनता के साथ 54 सेमिनार एवं जागरूकता बैठकों का आयोजन किया गया, जिनमें युवाओं को नशों के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही लोगों को नशे का कारोबार करने वाले तस्करों की सूचना पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि नशे की इस गंभीर समस्या को जड़ से समाप्त किया जा सके। श्री सरताज सिंह चहल ने कहा कि नशे का कारोबार करने वालों तथा समाज विरोधी तत्वों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। नशों की रोकथाम के लिए ठोस प्रयास जारी हैं और नशों के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *