मोगा के गोल्ड कोस्ट क्लब में आई.डी.पी. की ओर से सेमिनार का आयोजन

voice punjabtime
2 Min Read

आई.डी.पी की ओर से आज मोगा के गोल्ड कोस्ट क्लब में एक विशेष सेमिनार आयोजित किया गया। सेमिनार में रिजनल आईलेट्स डायरेक्टर दक्षिण एशिया, दक्षिण कोरिया एवं ताइवान इंदरप्रीत सिंह विशेष तौर पर शिरत की। इस सेमिनार का संबोधित करते हुए रिजनल आईलेट्स डायरेक्टर दक्षिण एशिया, दक्षिण कोरिया एवं ताइवान इंदरप्रीत सिंह ने अपने संबोधन में 1 सितंबर से आईलेट्स परीक्षा में लागू होने वाले नए बदलावों की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि नया आईईएलटीएस प्रारूप विद्यार्थियों के लिए पहले से अधिक सुविधाजनक और बेहतर होगा। “राइटिंग ऑन पेपर” फॉर्मेट के संबंध में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि इसके तहत अभ्यर्थियों को कई नई सुविधाएं मिलेंगी, जिनमें फास्ट रिजल्ट, अधिक टेस्ट तिथियां तथा वन स्किल रीटेक जैसी विशेष सुविधाएं शामिल हैं। इंदरप्रीत सिंह ने बताया कि वन स्किल रीटेक सुविधा के तहत अब विद्यार्थियों को पूरा आईलेट्लस टेस्ट दोबारा देने की आवश्यकता नहीं होगी। यदि किसी अभ्यर्थी को किसी एक कौशल (स्किल) में अपना स्कोर बेहतर करना है तो वह केवल उसी स्किल की दोबारा परीक्षा देकर अपना परिणाम सुधार सकेगा। इस सेमिनार में मोगा के अलावा फिरोजपुर, जगराओं, कोटकपूरा, श्री मुक्तसर साहिब, जीरा तथा बाघापुराना सहित आसपास के शहरों से आईईएलटीएस संस्थानों के संचालकों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने आगामी बदलावों को विस्तार से समझा तथा आईडीपी की इस नई पहल की सराहना की। इस अवसर पर आई.डी.पी की ओर से करतार सिंह, विशाल सूद एवं गगनदीप सैनी ने सभी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *