गीता भवन में गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ कथा का आरंभ

voice punjabtime
2 Min Read

: ब्रह्मलीन सद्गुरुदेव पूज्यपाद स्वामी वेदांता नंद जी महाराज एवं ब्रह्मलीन श्री महामंडलेश्श्वर स्वामी सहज प्रकाशा जी महाराज की तपस्थली गीता भवन मोगा में गुरु पूर्णिमा महोत्सव के उपलक्ष्य में संगीतमय श्रीमद् भगावत सप्ताह ज्ञान यज्ञ कथा का आरंभ आज गीता भवन ट्रस्ट के सरप्रस्त स्वामी चिन्मयानंद जी महाराज के दिशा-निर्देशों पर किया गया। सर्वप्रथम गीता भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष एडवोकेट सुनील गर्ग, महासचिव अंशाुल श्रीकुंज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविंदर सूद, कनिष्ठ उपाध्यक्ष भरत कुमार अग्रवाल, सहसचिव सुरिंदर गोयल, कोषाध्यक्ष योगेश गर्ग, ट्रस्टी एडवोकेट मनविंदर सग्गू, ट्रस्टी एडवोकेट कृष्ण मुरारी गुप्ता द्वारा श्रीमद् भागवत, कलश पूजन, गणपति पूजन की रस्म को अदा किया गया। इस मौके पर कथावाचक स्वामी विज्ञनानंद सरस्वती जी ने श्रीमद्भागवत कथा के पहले दिन भागवत कथा का महत्व बताते हुए गुरु की महिमा का व्याख्यान किया। इस मौके पर गीता भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष एडवोकेट सुनील गर्ग ने कहा कि गुरु भगवान से भी बढ़कर होता है, क्योंकि गुरु हमें सही रास्ते पर चलना सिखाते हैं, सही और गलत की पहचान करना सिखाते हैं। जीवन की कई समस्याओं का किस तरह से निवारण हम कर सकते हैं वह सभी तौर तरीके हमें गुरु ही सिखाते हैं। वास्तव में गुरु की महिमा अनंत है। प्राचीन काल से लेकर अब तक गुरु का महत्व समझा जाता है। उन्होंने कहा कि 22 जुलाई से 28 जुलाई तक रोजाना सांय साढ़े तीन से साढ़े छह बजे तक कथा होगी। 29 जुलाई को व्यास पूजा व भंडारा प्रात: 11 बजे होगा। उन्होंने मोगा शहर निवासियों को गुरु पूर्णिमा महोत्सव के उपलक्ष्य में संगीतमय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ कथा में शिरकत करने को प्रेरित करते संत महापुरुषों का आशीर्वाद लेने की अपील की।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *