शहर की जालंधर कालोनी स्थित श्याम मंदिर में देवशयनी एकादशी पर श्याम सेवा सोसायटी द्वारा ‘एक शाम खाटू वाले जी के नाम’ विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान आमंत्रित भजन गायकों ने श्याम महिमा का ऐसा भक्तिरस बिखेरा की हर एक श्रद्धालु के कंठ से जय श्री श्याम, जय श्री श्याम के जयघोष गूंज रहे थे। संकीर्तन की शुरूआत पुजारी जी के नेतृत्व में यजमान पार्षद वृद्धि गुप्ता अंजलि के पति पूर्व पार्षद गौरव गुप्ता गुड्डू ने श्याम बाबा जी के दरबार में ज्योति प्रजवलित करने की रस्म अदा की। इस दौरान उन्होंने सोसायटी की सराहना करते हुए कहा कि मंदिर कमेटी की ओर से किया जा रहे धार्मिक सामाजिक कार्य प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि हर संभव वह मंदिर निर्माण में योगदान व मंदिर के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते रहेंगे और उनका मुख्य उद्देश्य है कि समाज सेवा के कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेना है। इस मौके पर पार्षद गौरव गुप्ता गुड्डू को सोसायटी की ओर से श्याम बाबा जी का स्वरूप देकर सम्मानित किया गया। इससे पहले सोसायटी के संस्थापक कमल शर्मा, चेयरमैन अजय गर्ग, उपाध्यक्ष भारत भूषण भूषण गर्ग, अध्यक्ष विनोद पोपली, कैशियर राम प्रकाश मंगला, वित्त सचिव चन्द्रमोहन सहगल, भूपेश शर्मा, संजीव गर्ग टीटू, राजेश सिंगला, सुदामा पुरी, जगजीव धीर, राम प्रकाश मंगला, योगेश शर्मा, विकी मित्तल, कपिल कपूर, सुमित गर्ग, पारुष गर्ग, गगन अरोड़ा, अमन अरोड़ा, जगदीश बत्तरा, राजेश सिंगला, डा. राम गोपाल, मिलन गर्ग, रोशन कुमार, राजीव उपल, नरेश बांसल, कपिल खन्ना आदि के अलावा समूह श्याम प्रेमियों ने सांझे तौर पर अपने परिवारों सहित नवग्रह पूजन पूजन किया। इस मौके पर भजन गायक रोशन कुमार, अमरजीत, राजीव उप्पल ने ‘जलती रहे श्याम बाबा जोत तेरी जलती रहे’ भजन के साथ संकीर्तन की शुरूआत की। भजन गायकों ने ‘रंग बरसे श्याम तेरे दरबार रंग बरसे.., मेरा श्याम बडा रंगीला मस्ती बरसेगी कीर्तन में.. आज ब्रज में होली रे रसिया..नी मैं नचना श्याम दे नाल आज मेनू नच लेन दे..’ आदि भजनों पर अपनी हाजिरी लगवाई। इस मौके सोसायटी के संस्थापक कमल शर्मा, चेयरमैन अजय गर्ग, सीनियर उपाध्यक्ष भूषण गर्ग, प्रधान विनोद पोपली व कैशियर राम प्रकाश मंगला ने मंदिर मैं लंगर हाल का लेंटर डालने का निर्माण कार्य जोर-शोर से जा रही है अगर कोई भी श्रद्धालु व श्याम प्रेमी योगदान देना चाहता है वह किसी भी समय मंदिर में मंदिर की मेडिकल सदस्यों से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं को श्याम महिमा से अवगत करवाते कहा कि कलयुग के अवतार श्याम बाबा के दरबार में जो भी श्रद्धालु नतमस्तक होता है उनकी समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। संकीर्तन में भजन गायकों व मुख्य अतिथियों को सोसायटी की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विशाल भजन संध्या के समापन पर आरती करके श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

