शुगर चेतना सोसायटी ने गीता भवन चौक में निश्शुल्क शुगर जांच कैंप एवं प्रोफाइल एवं आर. एफ. टी लगाया गया। प्रोजेक्ट इंचार्ज बिंदु सचदेवा व राजिंदर पाल सिंह ने बताया कि लैब टेक्नीशियन की ओर से कैंप में पहुंचे 49 लोगों की शुगर व प्रोफाइल एवं आर. एफ. टी की जांच की। इस मौके पर सोसायटी के संस्थापक रजिंदर छाबड़ा ने कहा कि कहा कि हमें स्वस्थ जीवन जीने के लिए रोजाना सुबह-शाम पार्कों में सैर करनी चाहिए। हमें फास्ट फूड की जगह हरी भरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। शरीर में मोटापा नहीं आने देना चाहिए। इस मौके पर अध्यक्ष प्रदीप मंगला और गौरव जैन ने कहा कि सोसायटी का मुख्य उद्देश्य मानवता की सेवा करना है। इस मौके पर रजिंदर छाबड़ा, प्रदीप मंगला, गौरव जैन, स्वर्णजीत सिंह अरोड़ा, केवल बंसल, प्रवीण गर्ग बॉबी, सुरिंदर गोयल, गौरव कुमार जैन आदि उपस्थित थे।

