आम आदमी पार्टी की जनहितैषी नीतियों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में महिलाओं ने थामा पार्टी का दामन- डॉक्टर अमनदीप कौर अरोड़ा 

voice punjabtime
2 Min Read

मोगा जिले के गांव मल्लियांवाला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़ी बड़ी संख्या में महिलाओं ने आम आदमी पार्टी की जनहितैषी नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी हल्का मोगा की विधायक डॉक्टर अमनदीप कौर अरोड़ा द्वारा आम आदमी पार्टी में शामिल होने वालों परिवारों ब्लॉक प्रधान नछत्तर सिंह मल्ली, जसप्रीत कौर मल्ली तथा आम आदमी पार्टी की स्थानीय टीम ने पार्टी में शामिल हुई महिलाओं का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर हलका विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि पंजाब सरकार मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिलाओं के सशक्तिकरण और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की पारदर्शी कार्यशैली और जनकल्याणकारी नीतियों के कारण लगातार लोग आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं। उन्होंने पार्टी में शामिल हुई सभी महिलाओं का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि उनके जुड़ने से पार्टी और अधिक मजबूत होगी तथा जनता की सेवा का अभियान और तेज़ी से आगे बढ़ेगा। डॉ. अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचाना और लोगों की समस्याओं का ईमानदारी से समाधान करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और सरकार की जनहित योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में पार्टी में शामिल हुई महिलाओं ने आम आदमी पार्टी की नीतियों पर विश्वास जताते हुए जनसेवा के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *