आल इंडिया वाल्मीकि खालसा दल ने शहीद उधम सिंह का शहीदी दिवस मनाया

voice punjabtime
1 Min Read

आल इंडिया वाल्मीकि खालसा दल की ओर से बहोना चौक स्थित मुख्य दफ्तर बस्ती लाल सिंह में शहीद उधम सिंह का शहीदी दिवस मनाया गया। इस मौके पर मुख्यतिथि पहुंचे पूर्व मेयर प्रवीण शर्मा को सुखविंदर सिंह घारू ने सिरोपा देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रवीण कुमार शर्मा ने शहीद उधम सिंह की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित करते शहीद उधम सिंह की जीवनी बारे बताया कि शहीद उधम सिंह जैसे सूरमे को मां ने जन्म दिया, जिसने जलियां वाले बाग के खूनी साके का बदला लिया। शहीद उधम सिंह जैसे सूरमे को अपने प्राण न्यौछावर करने वाले को कोटि-कोटि नमन है। इस मौके पर दल के मुख्य सेवादार अरमजीत सिंह गिल ने दल के वर्करों का धन्यवाद किया। इस समागम में दल के मुख्य सेवादार अमरजीत सिंह गिल, पलविंदर सिंह, चरनजीत सिंह, मंगू सिंह, राहुल कुमार, बलवीर सिंह, कुलदीप सिंह माहला, गुरमेल सिंह खालसा, सुखविंदर सिंह, नछक्तर सिंह, बलदेव सिंह, अध्यक्ष सोहन सिंह खालसा सिंघावाला, गुरमेल सिंह, हरप्रीत सिंह, सुखविंदर सिंह घारू, बलविंदर सिंह घारू, सीरा सिंह सेवादार, आकाश्दीप सिंह, जगसीर सिंह सरपंच, इकबाल सिंह मौजूद थे

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *