मोगा शहर की प्रमुख शिक्षण संस्था द लर्निंग फील्ड ए ग्लोबल स्कूल (टी.एल.एफ) मोगा में शिक्षकों के लिए “हलेस जौ ए न्यूट्रास्यूटिकल वंडर” विषय पर विशेष जागरूकता एवं फैकल्टी डेवलपमेंट सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को स्वस्थ पोषण और निवारक स्वास्थ्य देखभाल के प्रति जागरूक करना था। इस कार्यक्रम में आईसीएआर–इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ व्हीट एंड बार्ले रिसर्च के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. ओमवीर सिंह, एपिक ग्रेन्स के प्रबंध निदेशक प्रदीप सूद एवं उनकी टीम ने हलेस जौ के पोषण संबंधी गुणों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हलेस जौ फाइबर, बीटा-ग्लूकान, प्रोटीन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने के कारण हृदय को स्वस्थ रखने, पाचन तंत्र मजबूत करने, रक्त शर्करा नियंत्रित करने, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने तथा संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है। इस मौके पर विशेषज्ञों ने दैनिक भोजन में हलेस जौ को शामिल करने के सरल उपाय भी बताए। शिक्षकों ने इस संवादात्मक सत्र में पोषण और स्वस्थ जीवनशैली से जुड़ी महत्वपूर्ण वैज्ञानिक जानकारियां प्राप्त कीं। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन इंजी. जनेश गर्ग, डायरेक्टर डॉ. मुस्कान गर्ग एवं स्कूल प्रबंधन उपस्थित रहा। इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन इंजी. जनेश गर्ग ने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूक शिक्षक विद्यार्थियों और समाज को भी स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। इस मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल नीतू डांडी ने अतिथि विशेषज्ञों का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह सत्र शिक्षकों के लिए अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायक रहा। कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रबंधन ने सभी विशेषज्ञों को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

