मोगा के बाघापुराना विधानसभा क्षेत्र में शिरोमणि अकाली दल (बादल) को उस समय बड़ा राजनीतिक झटका लगा, जब पूर्व जिला प्रधान, पूर्व चेयरमैन, वरिष्ठ नेताओं और विभिन्न पदाधिकारियों समेत कई नामवर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अकाली दल ‘वारिस पंजाब दे’ का दामन थाम लिया। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता बापू तरसेम सिंह, मुल्लांपुर दाखा से विधायक मनप्रीत सिंह इयाली, फरीदकोट से सांसद भाई सरबजीत सिंह खालसा और मनदीप सिंह सिद्धू समेत कई नेता मौजूद रहे।
इस दौरान बापू तरसेम सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि पंजाब के असली बारिश अब जाग उठे हे आज बाघापुराना में भारी गिनती में नौजवान पहुंचे इस को देख कर पता लगता हे। उन्होंने बताया कि आज पंजाब के जो मौजूदा हालात हे उनको सुधार न बहत जरूरी हे। कहा कि पंजाब को ऐसी राजनीतिक लहर की जरूरत है, जो केवल सत्ता की राजनीति तक सीमित न रहे, बल्कि पंजाब के अधिकारों, युवाओं के भविष्य, किसानों की समस्याओं और प्रदेश के सामाजिक व आर्थिक हितों के लिए मजबूती से आवाज उठाए। उन्होंने कहा कि पंजाब के पानी, राजधानी, पंजाबी बोलने वाले इलाकों और पंजाबी भाषा के अधिकारों के लिए भी पार्टी मजबूती से आवाज उठाएगी।

