टी.एल.एफ स्कूल के विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला बनाकर मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

voice punjabtime
2 Min Read

शहर की प्रमुख शिक्षण संस्था द लर्निंग फील्ड ए ग्लोबल स्कूल (टी.एल.एफ) की मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, चेयरमैन इंजी. जनेश गर्ग व डायरेक्टर डा.मुस्कान गर्ग के दिशा-निर्देशों पर स्कूल में आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों द्वारा भव्य मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया। इस मानव श्रृंखला ने राष्ट्रीय एकता, अनुशासन, देशभक्ति और सामूहिक भावना का प्रभावशाली संदेश दिया। इस मौके पर सैकड़ों विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ एक विशाल मानव श्रृंखला बनाकर ‘विविधता में एकता’ की भावना को प्रदर्शित किया। तिरंगे के साथ खड़े विद्यार्थियों का दृश्य अत्यंत प्रेरणादायक रहा और देश के प्रति उनके प्रेम एवं सम्मान को दर्शाता रहा। स अवसर पर स्कूल के चेयरमैन इंजी. जनेश गर्ग, डायरेक्टर डॉ. मुस्कान गर्ग, डायरेक्टर अकादमिक्स गगन सिंह, डीन अकादमिक्स रविंदर कौर, एच.एम. सोनिया सचदेवा, शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। स्कूल की प्रिंसिपल नीतू डांडी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम जिस स्वतंत्रता का आनंद ले रहे हैं, वह देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सैनिकों के बलिदानों की अमूल्य विरासत है। उन्होंने विद्यार्थियों को एकता, अखंडता, अनुशासन, जिम्मेदारी और देशभक्ति के मूल्यों को जीवन में अपनाने तथा मजबूत एवं प्रगतिशील भारत के निर्माण में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर पूरे विद्यालय परिसर को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। विद्यार्थियों एवं स्टाफ ने राष्ट्र की गरिमा बनाए रखने, राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करने तथा एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों का पालन करने की शपथ भी ली। इस कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। सभी ने पूरे गर्व और सम्मान के साथ राष्ट्रगान में भाग लिया। विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई भव्य मानव श्रृंखला स्वतंत्रता, एकता, देशभक्ति, अनुशासन और सामूहिक जिम्मेदारी का प्रतीक बनी और 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को यादगार एवं प्रेरणादायक बना दिया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *