गैंगस्टरों के खिलाफ जालंधर पुलिस का बड़ा एक्शन: सीआईए स्टाफ ने 2 आरोपियों को दबोचा, 2 पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस बरामद

voice punjabtime
2 Min Read

 

 

जालंधर। कमिश्नरेट जालंधर की सीआईए स्टाफ पुलिस टीम ने गैंगस्टरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘गैंगस्टरन टी-वार’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 32 बोर की 2 पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

 

यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर जालंधर सतिंदर सिंह के दिशा-निर्देशों पर की गई। सीआईए स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर सुरविंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को काबू किया।

पुलिस के अनुसार सीआईए स्टाफ की टीम ने जीवन उर्फ अमन पुत्र अश्वनी कुमार, निवासी मकान नंबर 852, फेस-1, एकता नगर, सागर मीट शॉप के नजदीक, रामामंडी, जालंधर तथा दर्शन लाल उर्फ लक्की पुत्र सरदारी लाल, निवासी मकान नंबर 49/1, न्यू संत नगर, मंगू बस्ती, थाना डिवीजन नंबर 5, जालंधर को गिरफ्तार किया।

 

दोनों के कब्जे से 2 पिस्टल 32 बोर सहित 4 जिंदा राउंड बरामद किए गए। आरोपियों के खिलाफ थाना रामामंडी में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों का पुलिस रिमांड हासिल किया जा रहा है। पुलिस उनसे गहन पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि हथियार कहां से आए और इनका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था। साथ ही आरोपियों के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक के बारे में भी जानकारी जुटाई जाएगी।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, जीवन उर्फ अमन के खिलाफ पहले से कोई मामला दर्ज नहीं है। वहीं दर्शन लाल उर्फ लक्की के खिलाफ पहले कई केस दर्ज हैं।

 

पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान आरोपियों से हथियारों की सप्लाई और उनके अन्य आपराधिक संपर्कों से जुड़ी अहम जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

 

मनमोहन सिंह

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *