मोगा विधानसभा क्षेत्र की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने गांव सिंघावाला में आयोजित लोक मिलनी के दौरान ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पंजाब सरकार की ओर से करवाए जा रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर लोगों से विचार साझा किए तथा ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार आम लोगों की सरकार है। सरकार की ओर से शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी सुविधाओं, रोजगार तथा जनकल्याण के क्षेत्र में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोक मिलनी का मुख्य उद्देश्य लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को जानना और उनके समाधान के लिए उचित कदम उठाना है। डॉ. अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार गांवों के विकास को प्राथमिकता दे रही है और विधानसभा क्षेत्र मोगा में भी विकास कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों की ओर से बताई गई समस्याओं को संबंधित विभागों के समक्ष उठाकर उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग सरकार के विकास कार्यों और जनहितैषी योजनाओं से संतुष्ट हैं और आने वाले समय में भी पंजाब की तरक्की के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार को मजबूत किया जाएगा। इस अवसर पर “पंजाब का एक ही नारा—भगवंत मान सरकार दोबारा” का नारा भी बुलंद किया गया। इस मौके पर ब्लॉक प्रधान मनप्रीत सिंह, ब्लॉक समिति सदस्य सोहन सिंह, अवतार सिंह, पूर्व चेयरमैन राजिंदरपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में गांववासी उपस्थित थे।

