मोगा जिले के गांव चड़िक में आम आदमी पार्टी को मिला मजबूत समर्थन, अकाली दल को अलविदा कहकर कई लोग साथियों सहित आप परिवार में शामिल

voice punjabtime
3 Min Read

गांव चड़िक की जंगीर पत्ती में आम आदमी पार्टी को उस समय बड़ी मजबूती मिली, जब आम आदमी पार्टी की लोकहितैषी नीतियों, विकास कार्यों और सरकार द्वारा जनसुविधाओं के लिए किए जा रहे प्रयासों से प्रभावित होकर गुरप्रीत सिंह, जगजीत सिंह, गुरजंट सिंह, हरदीप सिंह और रणजीत सिंह ने अकाली दल को अलविदा कहकर अपने साथियों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल होने का फैसला किया। इस अवसर पर मोगा से आम आदमी पार्टी की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी साथियों का स्वागत किया तथा उन्हें सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया।

इस मौके पर विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार का मुख्य उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का समाधान करना और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। सरकार द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पानी, सीवरेज सहित विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि गांवों और शहरों में जरूरत के अनुसार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। डॉ. अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की नीतियों और सरकार के कार्यों के प्रति लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोग आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी परिवार का हिस्सा बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले प्रत्येक साथी को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करवाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर पार्टी में शामिल होने वाले गुरप्रीत सिंह, जगजीत सिंह, गुरजंट सिंह, हरदीप सिंह और रणजीत सिंह ने कहा कि वे आम आदमी पार्टी की लोकहितैषी सोच और क्षेत्र में करवाए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी के साथ जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि वे पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने और आम आदमी पार्टी को गांव में और मजबूत करने के लिए पूरी मेहनत व लगन से कार्य करेंगे। इस मौके पर विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने सभी नए साथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी एक ऐसा राजनीतिक परिवार है, जिसमें हर कार्यकर्ता को सम्मान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती में कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे अहम है और सभी को साथ लेकर जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।

इस अवसर पर नगर पंचायत के सदस्य, आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी, नेता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे। पार्टी में शामिल हुए नए साथियों का उपस्थित लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *