इटली में सड़क हादसे में मोगा के नौजवान की मौत, परिवार में शोक की लहर

voice punjabtime
1 Min Read

 

 

इटली के शहर कास्तिल्योने देले स्तिवीएरे में हुए सड़क हादसे में 44 वर्षीय पंजाबी नौजवान रणवीर सिंह की मौत हो गई। रणवीर सिंह पिछले 26 वर्षों से अपने परिवार के साथ इटली में रह रहे थे। जानकारी के मुताबिक, रणवीर सिंह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बच्चों के लिए किताबें लेने बाजार गए थे। उन्होंने सड़क के किनारे अपनी कार खड़ी की और दूसरी तरफ स्थित दुकान से सामान लेने चले गए। सामान लेकर वापस लौटते समय सड़क पार करते हुए एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में रणवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के समय उनकी पत्नी और बच्चे भी उनके साथ मौजूद थे। रणवीर सिंह की मौत उनकी पत्नी और बच्चों की आंखों के सामने हुई। रणवीर सिंह मोगा जिले के गांव नंगल के रहने वाले थे और पिछले 26 वर्षों से इटली में रह रहे थे। उनके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। हादसे की खबर मिलते ही गांव और परिवार में शोक की लहर दौड़

गई।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *