जालंधर कॉलोनी मोगा स्थित श्याम मंदिर की लंबे समय से खस्ता हालत की सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ आज हल्का विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा के दिशा-निर्देशों पर नगर निगम मोगा के सीनियर डिप्टी मेयर राकेश काला बजाज द्वारा विधिपूर्वक करवाया गया। सड़क पर प्री-मिक्स डालकर निर्माण कार्य शुरू होने से मंदिर में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं तथा कॉलोनीवासियों को काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है। इस अवसर पर सीनियर डिप्टी मेयर राकेश काला बजाज ने कहा कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाना नगर निगम की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों तक पहुंचने वाली सड़कों का बेहतर होना श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि संबंधित क्षेत्र की जरूरत को देखते हुए श्याम मंदिर की सड़क का निर्माण करवाया जा रहा है और विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इस मौके पर हल्का विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि मोगा शहर के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सड़क, सीवरेज, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों और उनके आसपास की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं एवं आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस मौके पर श्याम मंदिर सोसायटी की कमेटी ने सड़क निर्माण कार्य शुरू करवाने के लिए हल्का विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा का विशेष रूप से धन्यवाद किया। कमेटी सदस्यों ने कहा कि मंदिर की सड़क की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी। विधायक के प्रयासों से यह मांग पूरी हुई है, जिससे मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ क्षेत्र के निवासियों को भी बड़ी राहत मिलेगी। कमेटी ने नगर निगम तथा सीनियर डिप्टी मेयर राकेश काला बजाज का भी सड़क निर्माण शुरू करवाने के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर श्याम मंदिर सोसायटी के संस्थापक कमल शर्मा, चेयरमैन अजय गर्ग, प्रधान विनोद पोपली, सीनियर उप प्रधान एवं पार्षद भारत भूषण गर्ग राजू, कैशियर राम प्रकाश मंगला, वित्त सचिव चंद्रमोहन सहगल, भूपेश शर्मा, संजीव गर्ग टीटू, राजेश सिंगला, जगदीश बत्तरा, जगजीव धीर, संजीव सिंगला, सुदामा पुरी, योगेश शर्मा, विक्की मित्तल, नरेश बांसल, पारुष गर्ग, गगन अरोड़ा, अमन अरोड़ा, मिलन गर्ग, कपिल कपूर, राजेश शर्मा राजू, राजेश गोयल, कपिल खन्ना, वंश शर्मा, राजीव उप्पल, रोशन कुमार तथा अमरजीत सहित अन्य सदस्यों ने कहा कि सड़क निर्माण होने से श्याम मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को विशेष सुविधा मिलेगी और बरसात तथा अन्य मौसम में आवाजाही के दौरान होने वाली परेशानियों से भी राहत मिलेगी।

