शुगर चेतना सोसायटी ने लगाया निशुल्क स्वास्थ्य जांच कैंप

voice punjabtime
1 Min Read

शुगर चेतना सोसायटी की ओर से रविवार सुबह गीता भवन चौक में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान करीब 38 लोगों के स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न टेस्ट किए गए। शिविर में टीएफटी (थायरॉइड फंक्शन टेस्ट) एवं एलएफटी (लिवर फंक्शन टेस्ट) की जांच की गई। लैब के विशेषज्ञ टेक्नीशियनों की टीम ने शिविर में पहुंचे लोगों के सैंपल लिए और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी जांच की सुविधा प्रदान की। इस अवसर पर सोसायटी के पदाधिकारियों ने लोगों को बदलती जीवनशैली, खान-पान और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि समय-समय पर स्वास्थ्य की जांच करवाने से कई बीमारियों का समय रहते पता लगाया जा सकता है। सोसायटी के संस्थापक रजिंदर छाड़ा एवं अध्यक्ष प्रदीप मंगला ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य निस्वार्थ भाव से मानवता की सेवा करना है। भविष्य में भी इस प्रकार के निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगातार आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठा सकें। इस अवसर पर प्रदीप मंगला, प्रोजेक्ट चेयरमैन अपलजीत सिंगला, सुरिंदर गोयल, परवीन गर्ग, बॉबी, गौरव कुमार जैन सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *