प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 137 वें मन की बात प्रोग्राम में नशामुक्ति, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया गया ः डा. सीमांत गर्ग

voice punjabtime
4 Min Read

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 137 वें मन की बात प्रोग्राम में नशामुक्ति, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण आदि के बारे देश के लोगों को जागरूक करके उनको आगे बढ़ने के अवसर प्रदान कर रहे हैं। हम सभी को प्रधानमंत्री के प्रोग्रामों पर अमल करते हुए समाज तथा देश को उनके रास्ते पर ले जाने के लिए कार्य करना चाहिए। उक्त विचार भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व फरीदकोट के प्रभारी डा.सीमांत गर्ग ने आज पुरानी दाना मंडी स्थित भाजपा के दफ्तर में मन की बात प्रोग्राम में भाजपा के भारी संख्या में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रकट किए। इस मौके पर मन की बात प्रोग्राम के प्रभारी सोनी मंगला, सुकेश सूद, सचिन गर्ग, ललित सिंगला, नरिंदर पाल, मुकेश शर्मा, जतिंदर चड्ढा, सोनी मंगला, तरसेम झंड, पवन गर्ग, संजय, विजय, सूरज, विकास शर्मा, राजिंदर गाबा के अलावा भारी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। डा.सीमांत गर्ग ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आज मन की बात प्रोग्राम में लोगों को संबोधित करते हुए नौजवानों को नशों से दूर रहकर खेलों की तरफ बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि नौजवानों को खेलों में निपुणता हासिल करके अपने अंदर नशों से दूर रहने की इच्छा शक्ति पैदा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि खेलें जहां नौजवानों को जीवन की हर प्रकार की चुनौतियों से लड़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि नौजवानों को अपने अंदर रचनात्मक तथा नए विचार व भावनाएं अपने अंदर पैदा करनी चाहिए। उन्होंने देश के लोगों तथा नौजवानो ंको कहा कि वह अपने विचारों को प्रेरणा दायक बनाए, ताकि उन्हें इन प्रेरणादायक विचारों से आगे बढ़ने का अवसर मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने स्वच्छता अभियान में लोगों को अपने घरों, अपने आसपास, शहर, प्रदेश तथा देश में चल रहे स्वच्छता अभियान में अपना अधिक से अधिक योगदान डालना चाहिए, ताकि हम अपने देश को स्वच्छ बनाने में कार्य कर सके। उन्होंने कहा कि आज के युग में हमारी सरकार महिला सशक्तिकरण पर जोर दे रही है, ताकि महिलाओं को भी पुरुषों के बराबर अधिकार मिल सके,जिसके लिए प्रधानमंत्री ने लोकसभा व राज्यसभा में महिला रिजर्वेक्षण कानून को पास करवाया है तथा उस पर और आगे बढ़ रही है तथा लोकसभा भी सांसदों की सीटें बढ़ाने के लिए भी महिलाओं को अधिक से अधिक अवसर देने पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आज तक देश की आजादी के बाद महिलाओं को रिजर्वेक्षण व सम्मान तथा बराबरी देने के लिए किसी भी सरकार ने कार्य नहीं किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने 14 वर्ष में जो कार्य किए हैं तथा भारत का नाम जो पूरे संसार में आगे बढ़ाया है वह भी एक इतिहास है जो स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। डा.सीमांत गर्ग ने मन की बात प्रोग्राम के बाद भाजपा के पदाधाकिरायों व व कार्यकार्तों को अपील करते हुए कहा कि वह संकल्प लें कि प्रधानमंत्री के नशों से दूर रहने, नौजवानों को खेलों की तरफ आगे बढ़ने, महिला सशक्तीकरण, स्वच्छता अभियान में अधिक योगदान डालना चाहिए, ताकि हम प्रधानमंत्री के प्रोग्रपाम को अमली रूप दे सके। इस मौके पर भाजपा के पदाधाकिरायों व कार्यकर्ताओं को रिफ्रैंशमेंट दी गई तथा इस उपरांत लंगर का प्रसाद वितरित किया गया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *