श्री बालाजी मित्र मंडल ने गणपति महोत्सव का कार्ड रिलीज

voice punjabtime
1 Min Read

श्री बालाजी मित्र मंडल की ओर से कोटकपूरा बाईपास मोगा में आयोजित किए जा रहे गणपति महोत्सव के कार्यक्रमों को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी क्रम में गणपति महोत्सव के कार्ड का विमोचन समाजसेवी संजीव कुमार एवं समाजसेवी राकेश सितारा जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर सुशील मिड्ढा, मनोज टंडन, शिव टंडन, सौरव गोयल, अमन मदान, शुभम गुप्ता, रवि कुमार, राहुल सनी, शुभम हनी, परवीन मोनू, शिवम, अश्वनी तथा रोहित सहित मंडल के सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर मंडल के सदस्यों ने बताया कि श्री बालाजी मित्र मंडल द्वारा गणपति महोत्सव का आयोजन 13 सितंबर से 25 सितंबर तक कोटकपूरा रोड, मोगा में किया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न धार्मिक एवं भक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। इस मौके पर आयोजकों ने शहरवासियों से गणपति महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने और भगवान श्री गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की। महोत्सव का समापन 25 सितंबर को गणपति प्रतिमा के विधिवत विसर्जन के साथ होगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *