नोट-यह खबर गोल्ड कोस्ट क्लब के एम.डी. अनुज गुप्ता व गौरव गुप्ता ने भेजी है कृपा लगा दीजिए

voice punjabtime
2 Min Read

शहर के मेहमे वाला रोड स्थित नारायणा ईटेक्नो स्कूल, मोगा में विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कक्षा छठी एवं सातवीं के उन विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने जे.ई.ई. मेन, जे.ई.ई. एडवांस एवं नीच आधारित परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने शैक्षणिक स्तर में उल्लेखनीय प्रगति की। समारोह के दौरान विद्यार्थियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर ई-1 से ई-3 तथा ई-3 से ई-5 स्तर तक पदोन्नत किया गया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या नीना सिंह तथा एकेडमिक डीन अमृतपाल सिंह ने विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कम उम्र से ही विद्यार्थियों में प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति सही दृष्टिकोण, निरंतर अभ्यास और मजबूत शैक्षणिक आधार विकसित करना उनके भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। विद्यालय की ओर से बताया गया कि नारायणा में विद्यार्थियों की शैक्षणिक क्षमता और प्रदर्शन का नियमित मूल्यांकन किया जाता है तथा उसी के आधार पर उनके E-Level को आगे बढ़ाया जाता है। इस प्रक्रिया का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनकी क्षमता के अनुरूप चुनौतीपूर्ण अध्ययन वातावरण प्रदान करना तथा भविष्य में जे.ई.ई, नीट एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मजबूत आधार तैयार करना है। समारोह के दौरान विद्यार्थियों के चेहरे पर उपलब्धि की खुशी साफ दिखाई दी। विद्यालय के शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *