आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी में बी.फार्म क्लास रिप्रेजेंटिव के साथ बैठक का आयोजन

voice punjabtime
2 Min Read

राज्य की प्रमुख शिक्षण संस्था आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी में बी.फार्म क्लास रिप्रेजेंटिव के साथ बैठक का आयोजन किया गया। डीन स्टूडेंट वेलफेयर डा.जी.एस.शर्मा ने संस्था के डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता का स्वागत किया। संस्था के डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता ने क्लास रिप्रेजैंटिव की संपूर्ण भूमिका के साथ-साथ इसकी आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समय के साथ-साथ छात्रों में लीडरशिप क्वालिटी की कमी आती जा रही है जिसका मुख्य कारण है कि देश को अच्छे एडमनिस्टेटर एवं कार्यकुशल लोग नहीं मिल पा रहे है। यह प्रथम सीढ़ी है जब छात्र अपनी कुशलता के साथ पूरी क्लास की गतिविधियों के साथ-साथ गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा एवं रिसर्च के साथ भविष्य में आवश्यक तकनीकी का अध्ययन कर सके। इस मौके पर डा. गुप्ता ने कहा कि संपूर्ण क्लास को एक साथ रखते हुए क्वालिटी आफ एजुकेशन के लिए स्कीम बनाकर प्रस्तुत की जाए, जिस पर कार्य करते हुए छात्रों को आर्टिफिशियल इंटैलीजैंस के दौर में सही व गतिशील दिशा प्रदान की जा सके। इस मौके पर बी.फार्म प्रथम वर्ष के क्लास रिप्रेजेंटिव मनजोत सिंह, कमलजीत कौर, रोहित भारद्वाज, वंशिका, बी.फार्म. द्वितीय वर्ष के आयूष शर्मा, हिया खैहरा, शिवांश शर्मा, रिधिमा सिंगला, बी.फार्म. तृतीय वर्ष के गौरव सिंह, भूमिका, प्रकाश, नंदनी वर्मा एवं बी.फार्म चतुर्थ सैमेस्टर के छात्र धन्जय सिंह, डोलवी, रजत महंती एवं प्राची ने भाग लिया। इस दौरान छात्रों के द्वारा दिए गए सुझावों को विधिवत्त प्रकार से जबाव देते हुए उनको पूर्ण करने के लिए तुरंत प्रभाव से स्कीम बनाई गई। अंत में सभी का धन्यवाद डा.जी.एस.शर्मा ने किया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *