राज्य की प्रमुख शिक्षण संस्था आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी में प्रोफेशनल प्रोग्रामों के लिए मोटीवेशनल एवं कैरियर कौसलिंग पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के मुख्य वक्ता संस्था के डायरेक्टर डा.डी.गुप्ता का स्वागत प्रोफेशनल प्रोग्राम के हेड नवजीत सिंह, डा. ज्योति एवं इंजी. जसप्रीत इन्द्र सिंह डीन एग्जामीनेशन ने किया। संस्था के डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता ने बी.काम, बी.बी.ए एवं बी.सी.ए के छात्रों के लिए मोटीवेशनल व्याख्यान के साथ-साथ कैरियर कौंसलिंग पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें डा. गुप्ता ने कहा कि हर बच्चे को अपनी क्षमताओं के अनुसार स्वयं पर कार्य करना चाहिए एवं तकनीकी का सही उपयोग करते हुए जिस तरह से कंप्यूटर, लैपटाप या मोबाइल की कार्यक्षमता कम होने पर उसे रिफ्रैश किया जाता है अतः छात्रों को भी अपने दिमाग को रिफ्रैश करके रहना चाहिए व योगा व मेडीशन के द्वारा शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के साथ-साथ सोशल मीडिया का सही उपयोग करना चाहिए। डा.गुप्ता ने कई तकनीकी एवं प्रयोगिक एगजामपल के साथ-साथ बच्चों को छोटे-छोटे प्रयोग करके समझाया। साथ ही बी.बी.ए., बी.सी.ए. एवं बी.काम जैसे विषय को पढ़कर जीवनशैली को कैसे उच्च कोटि का बनाया जा सकता है उसके लिए देश एवं विदेश में अपार संभावनाएं हैं, इसकी विधिवत्त एवं पूर्ण जानकारी दी। इस मौके पर 100 से अधिक छात्र एवं शिक्षक डा.ज्योति, अमनदीप वर्मा, दीपइन्द्र सिंह, मनजोत कौर, शैलेजा, राजवीर कौर आदि ने भाग लिया। इस मौके पर मंच का संचालन एवं सभी का धन्यवाद अमनदीप वर्मा ने किया। इस मौके पर संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, सचिव इंजी. जनेश गर्ग, डा.मुस्कान गर्ग, डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता, आई.एस.एफ.सी.पी.आर के प्रिंसिपल डा. आर.के.नारंग ने वर्कशाल के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दी।

