राज्य की प्रमुख शिक्षण संस्था आई.एस.एफ. कालेज आफ फार्मेसी में शिक्षक दिवस पर संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग ने सभी का स्वागत, सम्मान, तिलक करके किया एवं सभी को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर संस्था के डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता ने कहा कि शिक्षक न केवल एक शिक्षा प्रदान करने वाला होता है, बल्कि वह जीवन का मार्गदर्शक, सही गलत का फैसला लेना, धैर्य, स्नेह व अनुशासन का प्रतीक होता है। शिक्षक का इस समय दायित्व बढ़ गया है। डिजीटल एवं ए.आई. के युग में शिक्षक को स्वयं पर कार्य करने के साथ-साथ छात्रों को किसी प्रकार का भटकाव न हो इसके लिए उसको लगातार कार्य करने की आवश्यकता है। आज के समय में तकनीकी का विकास तेजी से हो रहा है इस विकास के साथ ट्यून विद टाइम टेम्परामेंट एंड टैक्नालाजी अति आवश्यक है। सभी लोग श्रेष्ठता की दौड़ में गतिशील है इसको बनाए रखने के लिए नई तकनीकी के विकास के साथ-साथ पर्यावरण, सामाजिक ताना-बाणा एवं भारतीय परंपराओं की झलक छात्रों के चरित्र निर्माण के लिए लगातार करनी चाहिए। इस मौके पर आई.एस.एफ.सी.पी.आर. के प्रिंसिपल डा. आर.के.नारंग ने सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए अपने दायित्व के निर्वाह के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग ने सभी शिक्षकों को निष्ठा, लगन, टीम वर्क एवं प्रेम भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया एवं कहा कि संस्थान में कार्यरत प्रत्येक शिक्षक एवं विद्यार्थी इस महाविद्यालय के बहुमूल्य सदस्य है सभी को एक दूसरे के प्रति निष्ठा व सम्मान तथा समय की गति के अनुसार कार्य करना चाहिए।

